Daily News

राजगढ़ के वार्ड नंबर 6 में कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत….

राजगढ़, 02 मई।
नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर 6 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने बाजी तारी है। कांग्रेसी के उम्मीदवार रणजीत सिंह 92 से विजय घोषित किए गए हैँ। इस वार्ड में कुल 374 वोट हैँ जिसमें से 301 मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचे थे।

यह भी पढ़े: 108 में गूंजी किलकारी, ईएमटी अरूण चौहान ने करवाया सफल प्रसव

इन चुनावों में कांग्रेस समर्थित रणजीत सिंह को 209 वोट मिले। भाजपा समर्थक उम्मीदवार वीना को 54 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उम्मीद्वार सतीश कुमार को मात्र 34 वोट और 4 वोट नोटा के खाते में गए।

गौरतलब है कि यहा वार्ड नंबर छंह मे पार्षद का पद, पूर्व पार्षद के विदेश चले जाने के कारण खाली हो गया था। ईवीएम से 160 पुरूष व 140 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

एकमत बेल्ट पेपर से आया था। रणजीत सिंह की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी ने राजगढ़ बाजार में रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस नेत्रि दयाल प्यारी सहित कंई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

verma add

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button