POLITICAL NEWS

2022 में जीतेंगे,राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद मुख्यमंत्री का दावा

#शिमला

बैठक में राष्ट्रीय मसलों पर ही बात हुई और कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के काम की तारीफ में प्रस्ताव भी पारित हुआ।राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद अब प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक भी इसी महीने होेनी है। 22 नवंबर से पहले इस बैठक को पार्टी बुलाएगी। इसमें उपचुनाव में मिली हार के कारणों पर मंथन होगा। इसी आधार पर भाजपा आगे के फैसले लेगी। मिशन रिपीट के लिए जो भी करना जरूरी होगा, वह किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि बदलाव चाहे सरकार के स्तर पर हों या पार्टी के स्तर पर, वह सब किया जाएगा जो वर्ष 2022 का चुनाव जीतने के लिए जरूरी होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि उपचुनाव में मिली हार के बावजूद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर जीतकर सरकार बनाएगी। वह राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के बाद भाजपा मुख्यालय दीपकमल में मीडिया से बात कर रहे थे। जयराम ठाकुर ने कहा कि हार का दौर निकल गया है। अब लक्ष्य सीधा और बड़ा स्पष्ट है। 2022 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी अभी से जुट गई है। और मंै बड़ा स्पष्ट कहना चाहता हूं कि यह हार का दौर, जिसका जिक्र आजकल हो बड़ा रहा है, ये दौर लंबा नहीं है। हम भी जीते, हम भी हारे, वे भी जीते-वेे भी हारे। इसलिए आगे की रणनीति पर अब काम चल रहा है। मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चा के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस बारे में विचार और चर्चा के बाद ही फैसला लेंगे।उन्होंने इस संभावना को पूरी तरह खारिज भी नहीं किया। गौरतलब है कि नई दिल्ली में राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला से जुड़े थे। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन चंडीगढ़ से जुड़े, जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली से जुडे़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button