दिल्ली से आई प्रतिबंधित दवाओं के मामले में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार


गगरेट/ऊना, 16 सितम्बर।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा पकड़ी गई दिल्ली से आई प्रतिबंधित दवाओं की खेप के मुख्य आरोपी बताए जा रहे भाजपा पार्षद वीरेंद्र कुमार बिंदु को गगरेट पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े: ऊना पुलिस ने बसाल व गगरेट में अवैध शराब की 1
गिरफ्तारी से बचने के लिए वीरेंद्र कुमार अपने किसी जानकार के पास छुपा हुआ था। पुलिस को उम्मीद है कि वीरेंद्र कुमार की गिरफ्तारी से कई खुलासे होंगे।
वीरेंद्र कुमार पिछले लंबे समय से पुलिस की रडार पर था लेकिन कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण हर बार बच रहा था। इस बार जब दिल्ली से आई प्रतिबंधित दवाओं की खेप के साथ आरोपी पकड़े गए
तो उन्होंने खुलासा किया कि ये खेप वीरेंद्र कुमार की है। एक आरोपी ने प्रतिबंधित दवाओं का बिल भी वीरेंद्र कुमार को वाट्सएप किया था। यहां तक कि आरोपी के साथ उसकी बात भी हुई थी।
जिस पर पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया लेकिन गिरफ्तारी से पहले ही वह भाग निकला। शुक्रवार को पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी और उसका मोबाइल नंबर भी ट्रेसिंग पर लगाया गया था।
यह भी पढ़े: बी एल स्कूल सोलन के विद्यार्थी विज्ञान प्रश्नोत्तरी मे प्रथम…
पुलिस को सूचना मिली की वीरेंद्र कुमार किसी गांव में छुपा हुआ है और इस सूचना के आधार पर पुलिस ने बिना समय गंवाए रेड कर उसे पकड़ लिया।
डीएसपी वसुधा सूद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वीरेंद्र कुमार को शनिवार को न्यायालय में पेश कर उसका पुलिस रिमांड हासिल करने का प्रयास किया जाएगा।
हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

