POLITICAL NEWS

केवल भाजपा कर सकती है मंडी लोकसभा का विकास : कंगना रनौत

मंडी, 25 मई ।

मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत ने आज द्रंग विधानसभा में अपना चुनावी जनसंवाद आभियान के दौरान दर्जन भर कार्यक्रमों में भाग लिया।

यह भी पढ़े : कांग्रेस का समर्थन शरिया कानून, भाजपा का फोकस समान नागरिक संहिता : सुरेश कश्यप

कंगना रनौत ने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र व हिमाचल प्रदेश का विकास केवल भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार ही कर सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना घर ही नहीं मानते बल्कि हिमाचल का ध्यान भी रखते हैं आज हिमाचल में चाहे किरतपुर मनाली फोर लेन सड़क हो या बिलासपुर में विश्व स्तरीय एम्स जैसा अस्पताल हो,

चाहे रोहतांग टनल, आईआईएम सिरमौर यह सब प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी की ही देन हैं व आने वाले समय में मंडी में हवाई अड्डे का कार्य भी भाजपा का कुशल नेतृत्व ही कर सकता है।

कांग्रेस के लोगों को यह सब कार्य दिखते नहीं हैं परंतु हिमाचल प्रदेश की जनता भली भांति से इस बात को समझती है कि आज प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से ही हिमाचल प्रदेश का कायाकल्प हुआ है।

कंगना रनौत ने कहा की अयोध्या में प्रभु श्री राम जी का भव्य मंदिर 1989 में भाजपा की पालमपुर में कार्यसमिति की बैठक जिसमें की अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया था।

यानी हिमाचल राम मंदिर के निर्माण की संकल्प भूमि है। हिमाचल में लिया गया वो ऐतिहासिक संकल्प सिद्ध हो चुका है। 500 साल का इंतजार, 500 साल अविरत संघर्ष चला, लाखों लोगों ने शहादत दी।

अब वो 500 साल का इंतजार खत्म हुआ। यह इंतजार खत्म किया है आपके एक वोट ने, आपके वोट की ताकत ने।

आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए, हिमाचल खुश हुआ है, देवी- देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं। लेकिन, कांग्रेसी खुश नहीं है

प्रत्याशी कंगना ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो वह एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण को खत्म कर देगी, कांग्रेस ने हमेशा से इन विषयों पर राजनीति ही की है और

इन सभी वर्गों का शोषण किया। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हर एक वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है हिमाचल में बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण स्थान हैं,

कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा का नाम लेने से भी डरती थी। दलाईलामा जी हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता हैं।

भारत, बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने ज़ोर शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार प्रसार किया है और आज भी इस विषय पर केवल और केवल राजनीति कर रही है

आज देश के राष्ट्रपति के पद से लेकर खेतों में बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं, लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में नेतृत्व देने का काम कर रही है लेकिन आज भी कांग्रेस उसी दकियानूसी सोच में डूबी हुई है।

आपने देखा है कि अपने दम पर सफलता हासिल करने वाली बेटियों को कांग्रेस क्या बोलती है? कांग्रेस ने मंडी की बेटियों के लिए जो भद्दी बातें कही हैं, वो मंडी का अपमान है, छोटी काशी का अपमान है,

यह भी पढ़े : सिंथेटिक ड्रग्स के आरोप में दो युवतियों सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, सोलन पुलिस ने बरामद की 400 टेबलेट

हिमाचल के अपमान है हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। आने वाली 1 जून को कांग्रेस की यही घोर महिला विरोधी सोच के विरोध में मंडी लोकसभा की जनता वोट करने वाली है

व हिमाचल में चारों की चारों सीटों पर विजयी होकर और साथ ही देश में 400 सीटें पार करके पुनः एक बार भारत को एक मजबूत सरकार देने जा रही है।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com 

bharat mata

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button