हिमाचल के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी ,फिर सक्रिय हुआ मानसून
हिमाचल समय, सोलन, 25 सितम्बर।
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है प्रदेश के 6 जिलों में आने वाले दो दिनों तक यानी 25 व 26 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है
यह भी पढ़े :कुएं में डूबने से पति-पत्नी दोनों की मौत ,मंडी जिला के सरकाघाट में हादसा
कुछ एक स्थान पर सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है वही बुधवार को सिरमौर जिला के पांवटा व आसपास के क्षेत्र में जमकर बादल बरसे हैं जबकि सोलन व शिमला में दिनभर आसमान में बादल छाए रहे
बीते 10 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद लोगों को हल्की सी राहत भी मिली है प्रदेश में सितंबर 2024 में 24 तारीख तक शिमला, मनाली, धर्मशाला सहित सात शहरों में अधिकतम तापमान ने रिकाॅर्ड तोड़े हैं।
शिमला में 23 और 24 सितंबर को दोनों दिन 28.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। पिछले 10 वर्षों में 20 सितंबर 2024 को 27.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो दूसरा सबसे
अधिक तापमान है। जबकि, शिमला में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30 सितंबर 1994 को 28.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है
इसी तरह मनाली में 23 सितंबर को 27.7 डिग्री सेल्सियस का दूसरा सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि पिछले 10 वर्षों में 14 सितंबर 2023 को 28.4 डिग्री सेल्सियस का उच्चतम तापमान दर्ज
किया गया। हालांकि, मनाली में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 8 सितंबर 1987 को 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
वहीं भुंतर में 24 सितंबर को अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दूसरा सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस 01 सितंबर को दर्ज किया गया।
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना नहीं है।
हालांकि, अगले 2-3 दिनों के दौरान वर्षा की गतिविधि में वृद्धि के कारण राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
यह भी पढ़े : न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की
इसके बाद दो दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा। विभाग के अनुसार 25 से 27 सितंबर तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है।
कई स्थानों पर 29 सितंबर तक माैसम खराब बना रह सकता है। 30 सितंबर से सभी भागों में माैसम साफ रहने के आसार हैं।
हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com