Daily News

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, बारिश बर्फबारी के बाद तापमान लुढका

हिमाचल समय, शिमला, 12 जनवरी।

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश व बर्फबारी हो रही है । इसके बाद प्रदेश के आधे से अधिक शहरों का तापमान 0 से नीचे चला गया है

यह भी पढ़े: नवजात बच्ची को जिंदा छोड़ दिया कंडाघाट के शमशान घाट के गेट पर

हालांकि मौसम विभाग द्वारा संभावना व्यक्त की गई है कि आने वाले तीन दिनों तक मौसम साफ बना रहे। एक सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम बिगड़ा है।

लाहौल सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी हुई, मैदानों में कोहरा छाया रहा, जबकि राजधानी शिमला में शाम के समय बूंदाबांदी हुई। इससे प्रदेश में ठंड में इजाफा हुआ है।

रविवार को भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा और मंडी के कई क्षेत्रोें में शनिवार को सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा।

रविवार को भी कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ऊना में शनिवार को ट्रेनें ढाई से तीन घंटे देरी से पहुंचीं। अधिकांश मैदानी जिलों में सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली। शाम को चार बजे फिर कोहरा छा गया।

12 जनवरी को राज्य के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी व निचले पर्वतीय-मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

13 से 15 जनवरी तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने की संभावना है। 16 व 17 जनवरी को कुछ स्थानों पर फिर बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।

48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद, अगले तीन दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की

संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

यह भी पढ़े: चलती कार पर गिरी हाई वोल्टेज तार, लगी आग

12 से 15 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय निचले पहाड़ी-मैदानी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम

12 जनवरी को कुछ स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में शनिवार को भी शीतलहर चली। कड़कड़ाती ठंड की वजह से सुबह लोग घरों में दुबके रहे। मौसम

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

dps aadd

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button