POLITICAL NEWS

कांगड़ा ने 10 विधायक दिए, मिला केवल एक मंत्री:जयराम ठाकुर

शिमला, 09 दिसंबर।
कांगड़ा जिला से कांग्रेस को भारी समर्थन मिला है बावजूद इसके मंत्रीमंडल में एक ही विधायक को स्थान मिला है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जिस तरह से काम कर रही है ऐसा अधिक दिनों तक नहीं चलने वाला है।

यह भी पढ़े: 8 जनवरी को नियुक्त मुख्य संसदीय सचिवों का जीवन-परिचय

उन्होंने कहा कि बिना मंत्रीमंडल के पूर्व सरकार के सभी फैसले डिनोटिफाई कर दिए गए। सीपीएस की नियुक्ति पर जयराम ठाकुर ने कहा कि सुप्रीप कोर्ट ने भी सीपीएस की नियुक्ति को गलत माना है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे हालात पैदा कर दिए कि हमे बोलना पड़ रहा है। ट्रक आपरेटर सड़कों पर आ गए हैं। एक माह हो गया है अभी तक हल नहीं निकल पाया है।

पीएचसी में डाक्टर बैठे हैं मरीजों का उपचार हो रहा है फिर भी ताला लगा दिया गया है। एसडीएम ने चुनावों का संचालन किया। उसके बाद भी कार्यालय को डिनोटिफाई कर दिया गया।

बिजली बोर्ड व लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में ताले लगा दिए गए। तहसील व सब तहसील बंद कर दी। जयराम ठाकुर ने कहा कि एक सप्ताह की सरकार बनने के बाद लोग सड़कों पर आ गए। क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है।

उन्होंने कहा कि मंत्री मंडल के गठन में बहुत बड़ा क्षेत्रीय व जातीय असंतुलन है। कांगड़ा ने सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका रही है। केवल एक मंत्री मिला। जो लोग विधायक नहीं हैं उन्हें भी केबिनेट मंत्री के दर्जे दिए गए हैं।

यह भी पढ़े:  हिमाचल सरकार में सात विधायक बने मंत्री बने, 6 ने ली मुख्य संसदीय सचिव की शपथ

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक साथ 6 मुख्य संसदीय सचिव बना दिए गए हैं। इसकी आखिर जरूरत क्या है। कांग्रेस के अंदर इतना अविश्वास का भाव क्यों है।

एक तरफ व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रहे हैँ खर्च कम करने की बात कर रहे हैँ तो दुसरी तरफ 6 मुख्य संसदीय सचिव बना दिए। पहले भी कांग्रेस ने 9 सीपीएस बनाए थे।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

bhushan jeweller
gurukul ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button