ACCIDENTDaily News

शिकारी खुद बना शिकार, शिमला में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत

शिमला, 21 जनवरी।
शिमला के जंगल में शिकार करने के लिए गए एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। ढली पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा
जानकारी के अनुसार यह मामला शुक्रवार को देर रात का बताया जा रहा है। छैला के जंगल में कुछ लोग शिकार करने के लिए आए थे इस दौरान एक व्यक्ति के हाथों से अचानक गोली चल गई जिससे एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है।

मृतक व्यक्ति की पहचान केवल राम निवासी ठियोग के रूप में हुई है। सुन्नी निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को बयान दिया है कि बीते शुक्रवार देर शाम कुछ लोग जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए छैला आए।

उसने बंदूक की गोली की आवाज सुनी। देखा कि एक आदमी दोनों हाथों से छाती को पकड़कर जमीन पर गिर पड़ा है। उसके हाथ में बंदूक थी।

यह भी पढ़े: हिमाचल बनेगा देश का पहला ग्रीन राज्य, खरीदी जाएंगी 150 इलैक्ट्रिक बसें

माना जा रहा है कि मृतक द्वारा गलती से अचानक खुद से ही गोली चल गई। जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मौत का प्राथमिक कारण गोली गोली लगना पाया गया है।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

solan homeo ad
gurukul ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button