Daily News

कसुम्पटी विस क्षेत्र से बने मंत्री अनिरुद्ध सिंह का राजनीतिक सफर…

शिमला, 08 दिसंबर।

स्वर्गीय त्रिविक्रम सिंह के सुपुत्र अनिरुद्ध सिंह का जन्म 27 जनवरी, 1977 को शिमला में हुआ। उन्होंने स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह चेतना सिंह से हुआ। उनका एक सुपुत्र और एक सुपुत्री है।

यह भी पढ़े:  शिमला से बने मंत्री विक्रमादित्य सिंह का राजनीतिक सफर…
वह राज्य युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव, राज्य एवं शिमला लोकसभा क्षेत्र पी.वाई.सी. के उपाध्यक्ष रहे हैं।

आई.वाई.सी. के राष्ट्रीय समन्वयक, वर्ष 2005 तथा 2010 में चमयाणा वार्ड से जिला परिषद् के सदस्य और 27 जनवरी, 2011 से जनवरी, 2013 तक जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष रहे हैं।

यह भी पढ़े: हिमाचल सरकार के मंत्री जगत सिंह नेगी का राजनीतिक संघर्ष
अनिरुद्ध सिंह दिसम्बर, 2012 में 12वीं विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए तथा वर्ष 2013 से 2017 तक सार्वजनिक उपक्रम, अधीनस्थ विधायन एवं नियम समितियों के सदस्य रहे।

वह दिसम्बर, 2017 में पुनः विधायक के रूप में निर्वाचित हुए तथा सार्वजनिक उपक्रम, अधीनस्थ विधायन एवं नियम समितियों के सदस्य रहे। वह दिसम्बर, 2022 में पुनः 14वीं राज्य विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

apex english ad
sv gold jeweller

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button