Daily NewsPOLITICAL NEWS

32 वर्ष के बाद शिलाई से हर्षवर्धन चौहान बने मंत्री….

कुलवंत ठाकुर, नाहन, 09 दिसंबर।
सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र से 32 वर्ष बाद कोई विधायक मंत्री बना है। छठी बार विधायक बने हर्षवर्धन चौहान को प्रदेश सरकार में मंत्रीपद मिला है। करीब तीन दशक के बाद प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों में शुमार शिलाई का सूखा खत्म हुआ है।

यह भी पढ़े: कांगड़ा ने 10 विधायक दिए, मिला केवल एक मंत्री:जयराम ठाकुर

हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई के लोगों की उम्मीदें अब पहले से कहीं अधिक बढ़ गई हैं। जिन क्षेत्रों में अभी तक विकास की रोशनी नहीं पहुंच पाई अब वहां तक विकास की राह जाने की उम्मीद जगी है।

हर्षवर्धन चौहान से पहले इनके पिता गुमान सिंह ठाकुर यहां से डा. वाईएस. परमार की सरकार में मंत्री बने थे। इनके बाद कोई भी विधायक शिलाई से मंत्री पद तक नहीं पहुंच पाया।

हालांकि हर्षवर्धन चौहान इससे पहले भी पांच बार विधायक चुने गए थे, लेकिन कभी वीरभद्र सरकार में इन्हें मंत्रीपद का स्थान नहीं मिल पाया। हर्ष वर्धन चौहान अपने पिता की तरह साफ व स्वच्छ छवि के व्यक्ति हैं।

आज तक राजनीतिक जीवन में कोई दाग इनके उपर नहीं लगा है, लेकिन हर्षवर्धन चौहान की असल राजनीतिक परीक्षा अब शुरू होने वाली है।

मंत्री पद के साथ-साथ जहां कंई जिम्मेदारियां भी आती है तो वहीं लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। हालांकि वह सीएम सुखविंद्र सिंह सूक्खू के काफी करीबी हैं इसलिए विकास में कोई कमी अब नहीं आने वाली है।

2022 के विधानसभा चुनाव में शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव तोमर को 382 वोट से पराजित किया है। कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान को 32093, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव तोमर को 31711 मत पड़े थे।

यह भी पढ़े: 8 जनवरी को नियुक्त मुख्य संसदीय सचिवों का जीवन-परिचय

हर्षवर्धन चौहान ने कॉलेज में सबसे पहले छात्र राजनीति एनएसयूआई से शुरुवात की। सिरमौर एनएसयूआई के जिला महासचिव रहे। शिमला विश्वविद्यालय में केम्पस बॉडी में हिमाचल एनएसयूआई के महासचिव रहे। उसके बाद युवा कांग्रेस में एंट्री ली और युवा कांग्रेस के राज्य महासचिव बने। शिलाई विधानसभा मे 1993 में पहली बार विधायक बने। उसके बाद 1998, 2003, 2007, 2017 व 2022 चुने गए। इसी बीच 2 बार जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। प्रदेश सरकार में 1 बार सीपीएस रहे और एक बार राज्य रोजगार सृजन बोर्ड के चैयरमैन रहे। हिमाचल कांग्रेस कमेटी के महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज्य प्रवक्ता व वर्तमान में राज्य मिडीया प्रभारी है। हर्ष वर्धन चौहान का जन्म 14 सितंबर 1964 को गुमान सिंह चौहान के घर नाहन में हुआ था, जो हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री थे। हर्ष वर्धन चौहान ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से की। उसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से बीए और एलएलबी किया है।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com

verma sons
apex english ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button