Daily News

राष्ट्रपति मुर्मू का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

शिमला, 28 अप्रैल ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई को राष्ट्रपति शिमला के साथ लगते जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट पर उतरेंगी।

यह भी पढ़े : सोलन डिस्ट्रिक्ट सिनियर सिटीजन फोरम द्वारा होनहार विद्यार्थियों को प्रदान की गई छात्रवृत्तियां

यहां से छराबड़ा तक वह सड़क मार्ग से आएगी। राष्ट्रपति मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियों का जायजा लेने मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना शिमला के रिज मैदान पर पहुंचे।

4 से 8 मई तक राष्ट्रपति का शिमला दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति मुर्मू के आगमन पर शिमला के गेयटी थियेटर में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि इस बार कल्याणी हेलीपेड की जगह जुब्बरहट्टी एयरपोर्ट राष्ट्रपति की लैंडिंग होगी।

यह भी पढ़े : सीजन समाप्त होते ही बढ़ने लगे मटर के दाम, ₹65 प्रति किलो तक पहुंचा रेट

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान एक दिन राष्ट्रपति धर्मशाला जाएगी। इस दौरान शिमला के माल रोड़ और रिज मैदान की सैर करेगी।

हिमाचल की ताज़ा खबरों के लिए join करें www.himachalsamay.com  

chandel

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button